Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

प्रेमानंद महाराज की भक्ति का अद्भुत संकल्प: स्वास्थ्य में सुधार होते ही रात 3 बजे शुरू की पदयात्रा, भक्त हुए गदगद

0

प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य अब दिन प्रतिदिन सुधर रहा है. प्रेमानंद महाराज अब धीरे-धीरे भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद है. स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण पदयात्रा को बंद कर दिया गया था, इसके बाद भक्त काफी ज्यादा मायूस हो गए थे. हालांकि, अब धीरे-धीरे प्रेमानंद महाराज की दैनिक दिनचर्या में बदलाव आने लगा है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक होने लगा है. पिछले तीन-चार दिन से भक्तों को उनके दर्शन भी हो रहे हैं.

वो पदयात्रा के लिए निकल रहे हैं, लेकिन यात्रा छोटी हो गई है. पहले उनकी पदयात्रा 2 किलोमीटर लंबी हुआ करती थी. अब ये सिर्फ 100 मीटर तक ही सीमित रह गई है. प्रेमानंद महाराज द्वारा 12 अक्टूबर को मिनी पदयात्रा की गई थी. इसके माध्यम से भक्तों को दर्शन हुए थे और प्रेम ने महाराज अपने आश्रम से बाहर आकर परिक्रमा मार्ग तक भक्तों को दर्शन दिए थे.

दर्शन के लिए भक्तों की भीड़

वहीं 13 अक्टूबर यानी आज भी प्रेमानंद महाराज रात्रि 3 बजे के करीब अपने आश्रम से बाहर आए और सड़कों पर खड़े हजारों की तादाद में भक्तों को दर्शन दिया. वो परिक्रमा मार्ग तक पहुंचे. उनके पहुंचते ही परिक्रमा मार्ग में खड़े सभी श्रद्धालुओं ने एक तरफ होकर उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा शुरू की. इस दौरान भक्तों की दर्शन के लिए लंबी कतारें दिखाई दीं.

श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे

पदयात्रा करते हुए प्रेमानंद महाराज का वीडियो भी सामने आया है. पदयात्रा करते हुए प्रेमानंद महाराज का वीडियो भी सामने आया है. सभी श्रद्धालु राधा नाम की जयकार लगा रहे थे. श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी छाई हुई थी. प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे. क्योंकि प्रेमानंद महाराज का पिछले काफी दिनों से स्वास्थ्य ठीक नहीं था. इस वजह से भक्तों को उनके दर्शन नहीं हो पा रहे थे. अब उनकी झलक पाकर लोग काफी खुश नजर आए.

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को देखकर और उनकी छोटी पदयात्रा के दर्शन के बाद भक्तों ने राहत की सांस ली है. भक्तों का कहना है कि श्री जी की कृपा उन पर है और वह जल्द ही स्वस्थ होंगे. उन्हें उम्मीद है कि प्रेमानंद महाराज फिर से अपनी पुरानी पदयात्रा में दर्शन देंगे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.