Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

पिता की हत्या की, फिर हाथ बांधकर नहर में फेंका… प्रॉपर्टी के विवाद में हैवान बने बेटे

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बार फिर कलयुगी पुत्रों की शर्मनाक करतूस सामने आई है जो कहीं ना कहीं इंसानियत को भी शर्मशार करती है. मझगवां थाना क्षेत्र स्थित अगरिया गांव में दो जवान बेटों ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को हाथ-पैर बांधकर नहर में फेंक दिया. यह घटना रविवार शाम की है लेकिन शव 36 घंटे बाद मंगलवार सुबह नहर में बरामद हुआ.

दरअसल मृतक की पहचान 60 वर्षीय गिरानी चक्रवर्ती के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार रविवार की शाम पारिवारिक विवाद को लेकर पिता और बेटों के बीच कहासुनी हो गई थी. विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे संतोष और अजय चक्रवर्ती ने मिलकर अपने पिता की बुरी तरह पिटाई की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपियों ने शव के हाथ-पैर रस्सियों से बांधे और उसे पास की नहर में फेंक दिया ताकि हत्या को दुर्घटना या आत्महत्या का रूप दिया जा सके.

हाथ-पैर बांधकर पानी में फेंका

मंगलवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला, तो उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, जिससे साफ हो गया कि यह मामला हत्या का है. शव की शिनाख्त गिरानी चक्रवर्ती के रूप में हुई. पुलिस ने जब परिजनों से पूछताछ की तो संतोष और अजय के बयान संदिग्ध लगे. गहन पूछताछ में दोनों बेटों ने हत्या की बात कबूल कर ली. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घर में संपत्ति और अन्य पारिवारिक मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद होता था. इसी पारिवारिक तनाव के चलते दोनों बेटों ने यह खौफनाक कदम उठाया.

दोनों बेटे हुए गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या में प्रयुक्त वस्तुएं तथा अन्य सबूत भी इकट्ठा किए जा रहे हैं. यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और मूल्यों का ह्रास किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकता है. गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है और लोग इस क्रूर कृत्य से स्तब्ध हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.