Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बारिश का कहर, 8 की मौत, 21 घायल

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में इस समय आसमानी आफत का कहर दिखाई दे रहा है. जहां बारिश राहत बन कर सामने आती है, वहीं देश में मूसलाधार बारिश हो रही है जो मुसीबत बन गई है. पाकिस्तान की खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा चल रही है, जिससे हालात इतने खराब हो गए हैं कि अब तक 8 लोगों की मौत दर्ज की गई है, वहीं, 21 घायल हो गए हैं.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के चलते मारे गए लोगों में 5 पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है. वहीं, घायलों में 10 पुरुष, 5 महिलाएं और 6 बच्चे शामिल हैं.

बारिश से मची तबाही

बारिश ने पिछले कई दिनों से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में तबाही मचाई हुई है. इससे पहले मंगलवार को भी आसमानी आफत के कारण 3 लोगों की मौत दर्ज की गई थी. जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थी. वहीं, भारी बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से 7 लोग घायल हो गए थे.

PDMA ने जारी की रिपोर्ट

गुरुवार को खैबर पख्तूनख्वा के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश ने कहर बरपाया है. तेज हवा के चलते पेड़ भी गिर गए, कई घरों को भारी नुकसान हुआ. पीडीएमए ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें 27 मई से पूरे खैबर पख्तूनख्वा में बारिश और तेज हवाओं की वजह से हुए जान और माल के नुकसान का विवरण दिया गया है.

कई घरों को पहुंचा नुकसान

रिपोर्ट के मुताबिक, कुदरती आफत के चलते 25 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिनमें एक पूरी तरह से नष्ट हो गया और 24 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ये घटनाएं मर्दन, स्वाबी, पेशावर, शांगला, स्वात, तोरघर, मोहमंद, मनसेहरा और हरिपुर सहित विभिन्न जिलों में हुईं.

राहत और बचाव का काम जारी

पीडीएमए ने संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल राहत सुनिश्चित करने और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. मौसम का यही मिजाज 31 मई तक जारी रहने की उम्मीद है. प्रवक्ता ने कहा कि पीडीएमए सभी जिला प्रशासनों और संबंधित राहत एजेंसियों के साथ संपर्क में है. उन्होंने कहा, पीडीएमए इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पूरी तरह से चालू है और नागरिकों को 1700 पर कॉल करके किसी भी घटना की रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.