Logo
ब्रेकिंग
बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद
Header Ad

पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ… सीजफायर उल्लंघन पर बोले बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर, PM मोदी को दी ये सलाह

सीजफायर के उल्लंघन पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बेहद खफा है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कुत्ते की पूंछ है और कुत्ते की पूंछ में चाहे जितनी पुगरिया डालो, वह टेड़ी की टेढ़ी ही रहेगी. पंडित धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रूके, उन्होंने इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दे डाली कि वह पाक अधिकृत कश्मीर को भारत में मिला लें. उन्होंने कहा कि इस पवित्र कार्य के लिए यही सही मौका है और यही सही मुहुर्त भी है.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि पाकिस्तान की कुत्तागिरी अब बहुत हो गई. अब केवल मिसाइल दागने भर से काम नहीं चलने वाला. एक बार फिर पाकिस्तान के टुकड़े होने चाहिए. पाक अधिकृत कश्मीर को अब भारत में मिलाना होगा. पाकिस्तान की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब भी देना होगा. क्यों कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते. उन्हें मनाने के लिए लात ही बजाना पड़ता है.

पीओके कब्जाने का यही सही समय

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को को सलाह दी है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का यही सही समय है. इस सही समय को भुना लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है और यह कभी नहीं सुधरेगा. कुत्ते की पूंछ में पुगरिया कितनी भी डालो लेकिन उसकी पूंछ हमेशा टेड़ी ही निकलती है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर उन्हें पूरा भरोसा है कि चाहें कितने भी समझौता कर लें, यह हर समझौते का उल्लंघन जरूर करेगा.

ऑपरेशन सिंदूर में घुटने पर आया पाक

बता दें कि पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया है. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अधिकार क्षेत्र में बैठे सौ से अधिक आतंकियों को मारने के साथ ही दर्जनों की संख्या में पाकिस्तानी एयरबेस को तबाह कर दिया है. इससे पाकिस्तान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. आखिर में पाकिस्तान अमेरिका के सामने गिड़गिड़ाया और फिर अमेरिका के ही हस्तक्षेप से सीजफायर का ऐलान किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.