Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

पहले विराट कोहली ने दिल तोड़ा, अब उनके फैंस की उम्मीदों को फिर लगेगा झटका?

आईपीएल 2025 सीजन दोबारा शुरू हो रहा है और पहला ही मैच बहुत खास होने जा रहा है. प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होने जा रहा है. केकेआर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है. मगर ये मैच विराट कोहली की वजह से ज्यादा खास बन गया है, जिन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने फैंस का दिल तोड़ दिया. मगर सिर्फ कोहली ही नहीं, बल्कि उनके फैंस को फिर एक बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है.

कोहली को विदाई देने की तैयारी

भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण बीसीसीआई ने 9 नवंबर को आईपीएल 2025 सीजन को बीच में ही रोक दिया था. इसके 3 दिन बाद विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबके होश उड़ा दिए थे. किसी को भी इस पर यकीन नहीं हो रहा था. कोहली के फैंस के लिए तो ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था क्योंकि वो न सिर्फ उन्हें कुछ और वक्त खेलते हुए देखना चाहते थे, बल्कि मैदान से ही उनकी विदाई देखना चाहते थे.

कोहली को ऐसी विदाई तो नहीं मिली लेकिन उनके फैंस ने जरूर अपने अंदाज में उन्हें विदाई देने का फैसला किया. आईपीएल 2025 के दोबारा शुरू होने पर पहला ही मैच बेंगुलरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तय हुआ और इसे देखते हुए RCB और कोहली के फैंस ने इसे खास बनाने का फैसला किया. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुहिम शुरू हुई कि फैंस स्टेडियम में कोहली की 18 नंबर वाली टेस्ट जर्सी पहनकर या सफेद कपड़ों में पहुंचे, ताकि वो मैदान से कोहली को टेस्ट से विदाई का एहसास दिला सकें.

फैंस की उम्मीदों पर फिरेगा पानी?

मगर ऐसा लग रहा है कि कोहली फैंस का दिल दोबारा टूट जाएगा. असल में इस मुकाबले के लिए हजारों फैंस टेस्ट जर्सी में तो पहुंच रहे हैं लेकिन बेंगलुरु की बारिश के कारण विराट को विदाई देने की उनकी ये कोशिश खराब हो सकती है. असल में इस मुकाबले में जमकर बारिश होने का अनुमान है, जिसके चलते मुकाबला हो पाने की उम्मीद बेहद कम नजर आ रही है. अब अगर बारिश के कारण मैच धुलता है तो कोहली फैंस को निराश होकर लौटना पड़ेगा. हालांकि बेंगलुरु को इसके बाद घर पर एक और मैच खेलना है. ऐसे में वहां उनके फैंस इसे कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.