Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

पन्ना में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 20 से अधिक घायल

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार ने बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन को भीषण हादसे का शिकार बना दिया। ताजा जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जब तेज रफ्तार से दौड़ रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 व 8 जून की दरमियानी रात्रि का बताई जा रही है, जब बारातियों से खचाखच भरी एक पिकअप वाहन बांधी कला निवासी चंद्रभान आदिवासी की बारात लेकर तिलहा इंटवा जा रही थी, निर्धारित गति सीमा से कही अधिक रफ्तार से दौड़ रही थी। घायलों के मुताबिक, वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वाहन सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन कई पलटी खा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलो में महिलाएं, बच्चे एवं पुरुष शामिल है, वही करीब 10 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.