Logo
ब्रेकिंग
बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद
Header Ad

भोपाल में महिला ने लगाई फांसी, बेटे ने मां को फंदे पर लटका देख पिता को दी सूचना

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह घटना कोकता मल्टी की है महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना शनिवार रात की है महिला की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसके 12 साल और 8 साल के दो बेटे हैं। बच्चे घर से बाहर खेल रहे थे और पति काम पर गया था घर में अकेली महिला ने फांसी लगा ली। जब बड़ा बेटा घर पर आया तो उसने मां को फंदे पर लटका देखा पिता को सूचना दी।

इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारा गया और पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.