Logo
ब्रेकिंग
Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि... Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो... Kurukshetra News Today: 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और नुक्कड़ नाटक का ह... Chandigarh Market News: सेक्टर-27 और 28 के दुकानदारों ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल भुगतान पर शुल्क से ... Gurugram News Update: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक ही बाइक पर मिले 113 चालान
Header Ad

पंजाब में Transfer को लेकर जारी हुए नए आदेश, कर्मचारी ध्यान दें

चंडीगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब ने अध्यापकों के तबादलों को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी) द्वारा जारी किए गए इस आदेश में उन्होंने अध्यापकों और कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने को कहा गया है, जिनके तबादले हो चुके हैं पर उन्होंने पुराने स्टेशनों से अब तक रिलीव नहीं किया गया है।

दरअसल, विभाग के ध्यान में आया है कि पिछले समय में हुए ऑनलाइन तबादलों के बावजूद कई अध्यापकों ने अभी तक अपने नए स्कूलों में ज्वाइन नहीं किया है। इसलिए जिन स्कूलों में अध्यापकों का तबादला हुआ है वहां पद खाली पड़े हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए विभाग ने स्कूल प्रमुखों/डी.डी.ओ. के लॉगिन पर एक विशेष लिंक बनाया गया है। यह लिंक 10 जून 2025 से 11 जून 2025 तक कार्यशील रहेगा।

इस लिंक पर सिर्फ उन अध्यापकों का डेटा अपडेट किया जाना है जिनकी बदली 50 प्रतिशत स्टाफ की शर्त या किसी अन्य विभागीय कारण से लागू नहीं हो सकी थी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रभावित स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करना तथा शिक्षण वातावरण में सुधार करना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस डेटा को एकत्रित करके ऐसे मामलों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.