Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

पंजाब में अस्पतालों को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने उठाया अहम कदम

पंजाब सरकार ने राज्य में सरकारी अस्पतालों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अस्पतालों में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर गंभीरता दिखाते हुए बड़ा कदम उठाया है। पंजाब के अस्पतालों में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। ये सुरक्षाकर्मी पंजाब पूर्व सैनिक निगम (पेस्को) द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार, यह फैसला स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल और पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान लिया गया।

इस दौरान बैठक में सहमति बनी कि जिन अस्पतालों में MLC का काम करते हैं, वहां सुरक्षाकर्मी दिन-रात 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इसके अलावा CHC और ESI अस्पतालों में सुबह के समय सुरक्षा कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह प्रस्ताव अब वित्त विभाग को भेज दिया गया है और अगले 2 से 3 सप्ताह में इसे मंजूरी मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, फैसला अस्पताल के वातावरण को सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है।

मामला केवल इन सुरक्षा उपायों तक ही सीमित नहीं था। बैठक में यह भी घोषणा की गई कि पीजी नीति के संबंध में नए आदेश इस माह के अंत तक जारी कर दिए जाएंगे। 2020 के बाद के बैचों के लिए एमएसीपी और अन्य लंबित सरकारी पत्र जारी करने का काम भी जल्द ही किया जाएगा। इस वर्ष 1000 नए MBBS डॉक्टरों की भर्ती करने की भी घोषणा की गई। वहीं दूसरी ओर SMO व उससे ऊपर के अधिकारियों की छुट्टी के संबंध में हाल ही में जारी आदेशों को रद्द कर दिया गया है, जो संगठन की लंबे समय से मांग थी। गौरतलब है कि, मोहाली के डेरा बस्सी और गुरदासपुर के अस्पतालों पर हमले की घटनाएं सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने DGP गौरव यादव से मुलाकात कर अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इसके तहत सरकारी व निजी अस्पतालों में पीसीआर वाहन तैनात किए गए तथा अस्पतालों की सुरक्षा का भी निरीक्षण किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.