Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

पंजाब बोर्ड के स्कूलों को सख्त आदेश, 15 July Last… होगा बड़ा Action

 पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने स्कूलों को सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड ने 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के दाखिले का शेड्यूल तय कर दिया है। विभाग ने कहा है कि बोर्ड से संबंधित सरकारी/एडिड/एफीलीएटिड और एसोसिएटेड स्कूलों के मुखियों और पंजाब के सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए 8वीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों में  नियमित विद्यार्थियों के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 तय की जाती है।

इसके साथ ही बोर्ड ने साफ कर दिया है कि स्कूलों को तय समय सीमा के अंदर ही एडमिशन देने होंगे, अन्यथा बोर्ड उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। बता दें कि PSEB द्वारा CBSE और ICSE की तरह खुद का एकेडमिक कैलेंडर तैयार किया गया है। जिसमें एडमिशन से लेकर परीक्षा की जानकारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक PSEB की 10वीं व 12वीं कक्षा का रिजल्ट अगले सप्ताह तक आ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.