Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

धुआं-धुआं देवघर, इंडियल ऑयल के डिपो में लगी भयंकर आग; खाली कराए 2 गांव

झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल के डिपो के परिसर में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि इसकी लपटों से पूरे इंडियन ऑयल डिपो के कैंपस को अपनी जद में लिया है. आग की भयावह स्थित को देखते हुए पुलिस प्रशासन आसपास के गांव को खाली करवाने में जुट गया. इसके अलावा पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर दिया गया. आग पर काबू पाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची.

मिली जानकारी के मुताबिक, देवघर जिला के जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इंडियन ऑयल डिपो में लगी आग तेज हवा चलने के कारण भयावह रूप ले लिया. आग तेज गति से फैलने लगी और आसपास स्थित गांव में भी फैलने लगी. जिसमें एक ग्रामीण का घर चपेट में आ गया. वहीं आस पास के गांव के लोगों को प्रशासन के द्वारा खाली करवा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.

इंडिया ऑयल के डिपो में लगी आग

हालांकि आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. जानकारी के अनुसार जसीडीह स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास में मौजूद बड़लाडीह नामक गांव की झाड़ियों में आग लगी थी, धीरे-धीरे यह आग फैलते हुए इंडियन ऑयल डिपो के परिसर तक पहुंच गई. हालांकि तेज हवा चलने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया. जिससे ये आग डिपो के पास स्थिक गांव तक पहुंच गई और इसमें एक शख्स का घर जलकर राख हो गया.

आग पर पाया गया काबू

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं एक अधिकारी ने बताया कि डिपो में लगी आग की वजह की सही जानकारी नहीं मिली सकी है. अभी तक ये बात साामने आई है कि आग पहले गांव के पास झाड़ियों में लगी थी. लेकिन डिपो तक आग पहुंच गई और किसी ने देखा नहीं ये गंभीर सवाल है. इस मामले की जांच की जाएगी.

स्थानीय प्रशासन के द्वारा इंडियन ऑयल डिपो के पास में स्थित संथालडीह गांव को भी खाली करवाया गया है. भीषण आग लगने के कारण पूरा क्षेत्र काले धुएं के गब्बर से भर गया है. इंडियन ऑयल डिपो के ज्वलनशील पेट्रोलियम टैंक तक नहीं पहुंची अन्यथा बड़ा हादसाहोसकताथा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.