Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

पंजाब के School Teacher को गोली मारने वालों के खिलाफ बड़ा Action, पढ़ें…

गुरदासपुर: काहनूवान पुलिस ने गत दिवस एक सरकारी स्कूल अध्यापक(दुकान पर बैठे) को गोली मारकर घायल करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में काहनुवान पुलिस स्टेशन प्रमुख कुलविंदर जीत सिंह ने बताया कि इकबाल सिंह पुत्र जवंद सिंह निवासी नैनेकोट, ने अपनी शिकायत में बताया कि वह सरकारी मिडिल स्कूल हम्बोवाल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सठियाली पुल के पास उनका पंजाब इलेक्ट्रो वर्ल्ड नाम से शोरूम है।

कुछ दिन पहले आरोपी साहिब सिंह और बलदेव सिंह उसकी दुकान पर फ्रिज और एलईडी खरीदने आए और कुछ पैसे बाद में करने की बात की। जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। दूसरे दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक के हाथ में पिस्तौल थी, जो शोरूम के दरवाजे पर खड़ा हो गया और दूसरा युवक उससे नकदी मांगने लगा। जब उसने मना किया तो उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा दूसरे व्यक्ति ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर सीधा फायर कर दिया, जो उसकी बाजू में जा लगा।

गोलियों की आवाज सुनकर उसका भाई सतनाम सिंह मौके पर आ गया तथा आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह के बयानों पर आरोपी साहिब सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी बूटर कलां, तथा बलदेव सिंह निवासी नसीरपुर, पुलिस स्टेशन रंगड़ नंगल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी साहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बलदेव सिंह अभी फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.