Logo
ब्रेकिंग
Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क... Meta India CSEAM Case NCPCR: मेटा प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों की सुरक्षा का मामला, एनसीपीसीआर की सख्ती के... Radha Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat: कब है राधा अष्टमी? जानिए सही तिथि, पूजा मुहूर्त और श्रीकृ... Bootsy Darington Guinness World Record: सिर्फ 3 साल 139 दिन की उम्र में बच्ची ने तोड़े सारे रिकॉर्ड,... Mundka MLA : बीजेपी ने विधायक गजेंद्र सिंह दराल को भेजा नोटिस, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एक... Supreme Court : एचपीईसी (HPEC) पैनल में बदलाव से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, गवाहों की पहचान गुप्त रखने ... Delhi Crime News: नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद, चाकू मारकर युवक ... Sagar News Update: '10 दिन बीते, पुलिस ने बयान तक दर्ज नहीं किए'; प्रियंक कानूनगो के सामने छलका शराब...
Header Ad

पंजाब की सियासत में हलचल! 3 बड़े नेताओं के इस्तीफे मंजूर

चंडीगढ़ : लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव के नतीजों के बाद पंजाब की सियासत में हलचल और तेज हो गई है। चुनावों में हार के बाद कांग्रेस पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया, जिन्हें कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार कर लिया है। चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस उम्मीदवार और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, पार्टी के सह-प्रभारी परगट सिंह और कुशलदीप सिंह ‘किक्की’ ढिल्लों ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

श्री भारत भूषण आशु जी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।

इसी तरह श्री परगट सिंह जी और श्री कुशलदीप ढिल्लों जी ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद छोड़ने का फ़ैसला किया है।

तीनों इस्तीफ़े स्वीकार कर लिए गए हैं।

निवर्तमान दायित्व में…

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 26, 2025

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि इन तीनों नेताओं के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। साथ ही उन्होंने इन नेताओं द्वारा अपने-अपने पदों पर रहते हुए निभाई गई सेवाओं की सराहना की।

भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, “भारत भूषण आशु ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। इसी तरह परगट सिंह और कुशलदीप ढिल्लों ने राज्य कांग्रेस के सह-प्रभारी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। तीनों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। पार्टी इन तीनों नेताओं की सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त करती है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.