Logo
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...
Header Ad

पंजाब की मशहूर भाभी कमल कौर के मामले में सनसनीखेज खुलासा!

लुधियाना: इंस्टाग्राम पर कमल कौर भाभी के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की लाश रहस्यमयी हालत में मिली है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। कुछ दिन पहले गैंगस्टर अर्श डल्ला ने कमल कौर भाभी को अश्लील वीडियो डालना बंद करने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

एक वायरल ऑडियो में गैंगस्टर की तरफ से कमल कौर भाभी के परिवार को मारने की धमकी दी गई थी। उसका कहना था कि ऐसी वीडियो के कारण पंजाब के युवा बिगड़ रहे हैं। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, हालांकि ‘पंजाब केसरी’ इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है। बीते दिन इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एस.पी. सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मंगलवार सुबह 5:30 बजे सूचना मिली कि अस्पताल की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध कार से बदबू आ रही है। जांच करने पर कार के अंदर एक महिला की लाश मिली, जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शुरुआती जांच में हत्या का शक जताया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार को मौके पर घेर लिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को छोड़कर मौके से भागे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि कार लुधियाना नंबर की है, लेकिन पुलिस को शक है कि यह नंबर फर्जी भी हो सकता है। इस संबंध में लुधियाना आरटीओ से गाड़ी की जानकारी जुटाई जा रही है और एक पुलिस टीम लुधियाना रवाना कर दी गई है। पुलिस हर एंगल से  हत्या के मामले की जांच कर रही है।  फिलहाल, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इलाके के CCTV फुटेज भी स्कैन किए जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.