Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

पंजाबवासियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने करोड़ों रुपयों की ग्रांट का किया ऐलान

0

मलोट: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र मलोट के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किए गए कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए, कैबिनेट मंत्री एवं विधायक डॉ. बलजीत कौर ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांटों की घोषणा की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी धान खरीद सीजन को देखते हुए, ग्रामीण मंडियों के अपग्रेड का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि औलख, बाम, घग्गा, भुलेरियां, उड़ांग, फरकसर, सम्मेवाली, तामकोट, चिबड़ांवाली, महाबधार, सोथा, चक मदरसा और रामगढ़ चुगां गांवों में लगभग 1.71 करोड़ रुपये की लागत से मंडियों में स्टील शेड का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार, थेड़ी गांव के पंचायत घरों के नवीनीकरण के लिए 20 लाख रुपये जारी किए जा रहे हैं, जिससे गांव को पंचायत घरों के लिए कुल 26 लाख रुपये जारी हो जाएंगे।

मलोट शहर के सौंदर्यीकरण के लिए भी लगभग 10.12 करोड़ रुपये की लागत से अलग-अलग कार्य शुरू किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों की अलग-अलग गलियों को पक्का करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए इंटरलॉक टाइलें बिछाने के लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। मलोट शहर के लिए 2,000 स्ट्रीट लाइटें भी मंजूर की गई हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने अपने हलके के दौरे के दौरान गांव तरखां वाला के सरकारी स्कूल में एसी लगवाया और जरूरतमंदों को व्हील चेयर भी बांटीं। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक अर्शदीप सिंह सिद्धू और शिंदरपाल सिंह, गांव की पंचायत और स्कूल स्टाफ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.