Logo
ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ...
Header Ad

निर्मम मां ने नवजात को कचरे के ढेर में फेंका, रोने की आवाज सुनकर ऐसे बची मासूम की जान

0

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से मां की ममता को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला अपने नवजात बच्चे को अस्पताल परिसर के कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गई. इस बीच यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बच्चे के कूड़े में पड़े होने की जानकारी होते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को फेंकने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

टीकमगढ़ जिला अस्पताल में रोज की तरह मंगलवार को भी सब कुछ ठीक चल रहा था. तमाम मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल में मौजूद थे. इस बीच रात करीब 8 बजे 2 बाइक पर सवार लोग अस्पताल पहुंचे, जिसमें एक महिला भी शामिल थी. वह एक नवजात बच्चे को परिसर में मौजूद कचरे के ढेर में फेंक कर फरार हो गए. कचरे से बच्चे के रोने की आवाज सुनने के बाद लोगों ने इस बात की जानकारी तुरंत अस्पताल स्टाफ को दी.

बच्चे को फेंकने वाले अरेस्ट

इसके बाद तत्काल ड्यूटी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बच्चे को उठा कर एसएनसीयू में भर्ती किया, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो उसमें दो बाइक पर सवार लोग बच्चे को कचरे में फेंकते दिखें. पुलिस ने तुरंत तत्परता का परिचय देते हुए नवजात बच्चे को फेंकने वालों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच करने के बाद ही कुछ कहने की बात कर रही है. इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. पुलिस ने आरोपियों से बच्चे को कूड़े में फेंकने के कारण को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस घटना ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.