Logo
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...
Header Ad

नहर में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हरियाना: कंडी नहर में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता जगतार सिंह पुत्र सदा राम निवासी गांव लालपुर थाना हरियाना की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसका बेटा अमनदीप सिंह उर्फ ​​भुल्लर (30) जो कि राज मिस्त्री का काम करता था तथा शराब व अन्य नशे का आदी था। कभी-कभी रात को घर भी नहीं आता था।

मेरे गांव के साथ कंडी नहर गुजरती है। 17 जून को गांव के पास पीरों के स्थान पर मेला लगा हुआ था तथा मेरा बेटा भी वहां सेवा करने गया हुआ था। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो मैं आज सुबह से ही उसकी तलाश कर रहा था तथा करीब 8 बजे मुझे पता चला कि उसका शव नहर में उतराया हुआ है। उसे गांव जलालपुर के पास गांव कुलियां के लोगों ने बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर मैं अपने गांव के एक गण्यमान्य व्यक्ति के साथ मौके पर गया तो उक्त शव मेरे बेटे अमनदीप का था। चूंकि मेरा बेटा नशे का आदी था, इसलिए वह नशे की हालत में नहर के पानी में गिर गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में किसी पर शक नहीं है और वह उसका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते हैं। मृतक के पिता के बयान के आधार पर और गांव की पंचायत की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का शव वारिसों के हवाले कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.