Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

नवरात्रि मेला के अवसर पर कैसे पहुंचे मैहर, यहां देखिए सबसे आसान रास्ता..

मैहर। चैत्र नवरात्रि में MP के मैहर जिले में त्रिकुट पर्वत पर स्थित “मैहर माँ शारदा माता मंदिर” में बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें की मां शारदा माता मंदिर में दर्शन करने के लिए देश के साथ विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में मां शारदा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बताएंगे कि रोडवेज से लेकर हवाई जहाज से मैहर कैसे पहुंचे।

यह एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो विशेष रूप से शारदा माता के मंदिर के रूप में जाना जाता है। यह मंदिर विंध्याचल पर्वत की एक ऊंची चोटी पर स्थित है और इसे भारत के महत्वपूर्ण शाक्ति पीठों में से एक माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं।

मैहर माता मंदिर रेल मार्ग से कैसे पहुंचे

सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन मैहर है, जो मंदिर से लगभग 1-2 किलोमीटर दूर स्थित है। आप दिल्ली, इलाहाबाद, कटनी, कानपूर आदि प्रमुख शहरों से मैहर के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। मैहर रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी, ऑटो या पैदल मंदिर तक पहुंच सकते हैं। मंदिर तक जाने के लिए सड़क मार्ग की अच्छी सुविधा है।

सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे 

यदि आप सड़क मार्ग से यात्रा करना चाहते हैं, तो आप सतना शहर से बस, टैक्सी, या निजी वाहन से मैहर तक पहुंच सकते हैं। सतना से मैहर की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और यहां के लिए सड़क परिवहन अच्छी तरह से उपलब्ध है। आप मैहर के लिए सीधी बस सेवा भी ले सकते हैं।

हवाई मार्ग से कैसे पहुंचे मैहर

सबसे नजदीकी हवाई अड्डा खजुराहो (Khajuraho) है, जो लगभग 110 किलोमीटर दूर है। खजुराहो से आप टैक्सी या बस द्वारा मैहर पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली, मुंबई या अन्य प्रमुख शहरों से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको खजुराहो एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी मिल सकती है।

मंदिर तक पहुंचने का तरीका

मंदिर की चोटी तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए आप रोपवे का भी उपयोग कर सकते हैं। रोपवे की सुविधा 2009 में शुरू हुई थी, जो श्रद्धालुओं के लिए एक सुविधाजनक विकल्प है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.