Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

नरसिंहपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना गोटेगांव थाना क्षेत्र की है। यहां पर इमलिया के पास ट्रक को ओवरटेक करते समय दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक बाइक के चालक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को तत्काल गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों का अभी इलाज चल रहा है। मृतक गोटेगांव क्षेत्र में आने वाले बगलाई गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। तीन घायल युवक बगासपुर के रहने वाले हैं।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.