Logo
ब्रेकिंग
Lord Ganesha Original Head Mystery: पाताल भुवनेश्वर गुफा से जुड़ा है गणेश जी का सिर, ब्रह्मकमल से जु... What is Runkation: रनिंग और ट्रैवल का अनूठा मेल, मैराथन के शौकीनों के लिए बेहद खास है यह नया हॉलिडे ... Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए...
Header Ad

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, इन इलाकों में होली पर होगी बारिश… जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा वेदर

दिल्ली-NCR का मौसम तेजी से बदल रहा है. होली से पहले में गर्मी का एहसास होने लगा है. अभी कुछ दिनों पहले तक जहां शीतलहर चल रही थी. वहीं, अब तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक तरफ जहां उत्तर भारत के कई राज्यों को लेकर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है.

मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को दिल्ली-NCR के अधिकतर इलाकों का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. इन इलाकों में दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है, तो देर रात और सुबह तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

होली पर बारिश का अलर्ट

दिल्ली के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है. 12 और 13 मार्च को लेकर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जारी की है. वहीं, दिल्ली-NCR में फिलहाल तीन दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में होली के मौके पर यानी 14 मार्च को बारिश का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि इसके बाद दिल्ली का मौसम खुशनुमा हो जाएगा.

दिल्ली-NCR के तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को दिल्ली-NCR के अधिकतर इलाकों का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. इन इलाकों में दिन में तेज गर्मी का एहसास हो रहा है, तो देर रात और सुबह तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट देखी जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.

13 मार्च हो छाए रहेंगे बादल

दिल्ली में 11 और 12 मार्च को दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती है. इन दोनों दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. इसके अलावा दिल्ली में 13 मार्च को दिन भर काले बादल छाए रहेंगे. इस दौरान तेज बिजली भी कड़क सकती है. इस दिन न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

गाजियाबाद में दो दिन होगी बारिश

इसके अलावा दिल्ली-NCR के अधिकतर हिस्सों में होली के एक दिन आगे-पीछे बारिश की संभावना है. गाजियाबाद में 13 और 14 मार्च को लेकर मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट किया है. वहीं, गुरुग्राम में होली एक एक दिन बाद यानी 15 तारीख को बारिश की संभावना जताई जा रही है. इन दिनों ही इलाकों में 11 मार्च से 15 तक आसमान में बादल छाए रहेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.