Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

दिल्ली में दंगा कराने की साजिश! बीजेपी विधायक मोहन बिष्ट ने मुस्लिम पुलिसकर्मी पर लगाया ये आरोप

बीजेपी नेता मोहन सिंह बिष्ट ने दिल्ली पुलिस के कुछ कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी कथित तौर पर 2020 के दिल्ली दंगों जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने एक मुस्लिम पुलिस कर्मी का नाम भी लिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिकायत करेंगे.

बीजेपी नेता ने कथित तौर पर कहा कि रिजवान नामक पुलिस कर्मी हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए खतरा है. उन्होंने आगे कहा, हां निश्चित रूप से शिकायत आई है कि कुछ पुलिसवाले करावल नगर थाने में इस मकसद से आए थे कि वो 2020 में जो दंगा हुआ था वैसी स्थिति दोबारा पैदा करें. इस में रिजवान हैं और उनके माध्यम से इस प्रकार का काम किया जा रहा है. इससे लोग दोबारा से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे. हिंदू – मुसलमान की एकता को खतरा पहुंचाने वाला यह व्यक्ति है. हम इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे.

दिल्ली में कैसे भड़के थे दंगे?

23 फरवरी 2020 में पूर्वोत्तर दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी और सीएए समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच दंगे भड़क गए थे. हिंसा ने सांप्रदायिक रूप ले लिया था. इन दंगों में 53 से ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. हिंसा की आग इतनी भड़क गई थी कि गुस्साई भीड़ ने दुकानें और घर जला दिए थे.

यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने दंगे कराने के लिए साजिश रची थी. साथ ही 18 फरवरी को, दिल्ली की एक सत्र अदालत ने 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान कथित घृणा अपराध के लिए एक स्थानीय पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) और बाकी पुलिस कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर रोक लगा दी थी.

कौन हैं मोहन सिंह बिष्ट

बीजेपी के दिग्गज नेता मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद से जीत हासिल की. बिष्ट ने 85 हजार 215 वोट हासिल किए. वहीं, दूसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के आदिल अहमद खान रहे. इस सीट पर आप और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर थी. लेकिन आदिल अहम खान 67 हजार 637 वोट ही हासिल कर सके और जीत का स्वाद चखने से चूक गए. इस सीट पर दिल्ली दंगों के आरोपी और ओवैसी की पार्टी AIMIM के उम्मीदवार मोहम्मद ताहिर हुसैन भी मैदान में उतरे थे और उन्होंने महज 33474 वोट हासिल किए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.