Logo
ब्रेकिंग
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...
Seva Mitra
Header Ad

जया बच्चन की बहू ऐश्वर्या पर जान छिड़कती हैं रेखा, इन मौके पर कर दिया था साबित

रेखा बॉलीवुड के बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, एक वक्त पर वो इंडस्ट्री पर राज करती थीं. कई जगहों पर उनके और अमिताभ बच्चन के रिश्ते में भी होने की खबर थी. हालांकि, दोनों ही अपने-अपने जिंदगी में हैं, लेकिन एक्ट्रेस को अक्सर अपनी फीलिंग खुले में इजहार करती दिखाई देती हैं. केवल अमिताभ ही नहीं रेखा उनके परिवार के सदस्यों को भी काफी मानती हैं, जिनमें से उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सबसे ऊपर आता है.

रेखा अक्सर ही ऐश्वर्या की तारीफ करते या लोगों के बीच उनका बचाव करते नजर आ जाती हैं. दोनों का प्यार एक-दूसरे के लिए सामने झलकता रहता है. यहां तक ऐश्वर्या सरेआम रेखा को रिस्पेक्ट देते हुए मां कहकर बुलाती हैं. एक पुराने अवॉर्ड शो में ऐश्वर्या ने उन्हें मां कहकर बुलाया था. जब भी रेखा ऐश्वर्या से मिलती हैं, तो वो उन्हें गले लगाते और चूमते दिखती हैं. हालांकि और भी कई ऐसे कई मौके रहे हैं, जब रेखा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते नजर आई हैं.

ऐश्वर्या को लिखा था लेटर

जब ऐश्वर्या को इंडस्ट्री में 20 साल पूरे हुए थे, तो रेखा ने एक्ट्रेस को एक इमोशनल लेटर लिखा था. इस उन्होंने एक्ट्रेस को बहती नदी की तरह कहा था, जो कभी स्थिर नहीं रहती है. आगे उन्होंने लिखा था कि लोग दूसरों के शब्दों या कामों को भूल सकते हैं लेकिन वे हमेशा याद रखेंगी कि किसी ने उन्हें कैसा महसूस कराया. उन्होंने ऐश्वर्या को साहस की जीती जागती मिसाल कहा था. एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि तुम अपने आप में पूरी हो, तुम्हें किसी को कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने लिखा, ‘बेबी, तुमने बहुत लंबा सफर तय किया है, कई रुकावटों को पार किया और अपनी ऊंचाई हासिल किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.