Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, शिकायत लेकर गए शख्स ने किया अटैक, पुलिस ने हिरासत में लिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमले की खबर सामने आई है. यह जनसुनवाई सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित की गई थी. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने वहां पत्थर जैसी किसी वस्तु से हमला करने की कोशिश की. हमले की कोशिश करने वाले व्यक्ति को मौके पर ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम और वहां मौजूद लोगों ने तुरंत हिरासत में ले लिया. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है.

जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री के पास पंहुचा, लेकिन अचानक उसने मुख्यमंत्री पर हमला करने की कोशिश की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. हमलावर करीब 35 साल का है और वो हाथ में कुछ कागज ले रहा था. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आरोपी के किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है और पुलिस इस एंगल से भी गहराई से जांच में जुटी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.