Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

दरभंगा: मेहंदी कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग में डांसर को लगी गोली, छह महीने के बच्चे की मां थी मृतका

बिहार के दरभंगा जिले में मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में डांसर की गोली लगने से मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. मृतका की मां नजमा खातून ने बताया कि उनकी बेटी की डांस कार्यक्रम के लिए बुकिंग थी. शानू खान एक छह महीने के बच्चे की मां थी.

दरभंगा के जाले थाना क्षेत्र के जोगियारा गांव में आयोजित शादी समारोह के मेहंदी कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. मृतक डांसर की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली शानू खान के तौर पर हुई है. शनिवार रात जोगियारा गांव में रहने वाले राम विनय सिंह पर मेहंदी समारोह का आयोजन किया हुआ था. इस कार्यक्रम में चार महिला डांसरों को मुजफ्फरपुर से बुलाया गया था.

हर्ष फायरिंग में महिला डांसर की मौत

रात लगभग 11 बजे डांस कार्यक्रम शुरू हुआ था. इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी. इसी में से एक गोली डांसर शानू के पेट में लग गई. गोली लगते ही पंडाल में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते पूरा पंडाल खाली हो गया. हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही शानू मंच ही गिर गई थी और फिर दर्द से तड़पते- तड़पते उसकी मौके पर मौत हो गई. मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी की डांस कार्यक्रम के लिए बुकिंग थी.

जांच में जुटी पुलिस

इस बीच उसे गोली लग गई. शानू खान एक छह महीने के बच्चे की मां थी. घटना के बाद से ही मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सदर 2 ज्योति कुमारी ने बताया कि मेहंदी कार्यक्रम के गोली हर्ष फायरिंग में एक महिला डांसर की मौत का मामला सामने आया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.