Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

नवरात्र में माता रानी ने सुन ली किसान की पुकार, किया चमत्कार! दे दिया वो उपहार जिसकी सालों से थी दरकार!

0

पन्ना:  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में ऐसा हुआ कि जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। पन्ना से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खेर माता के दर्शन कर लौट रहे एक मजदूर को सड़क किनारे जेम्स क्वालिटी का 4.04 कैरेट का हीरा पड़ा हुआ मिला। इस हीरे की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

​चमचमाता पत्थर समझ कर घर ले आया गोविंद

रहुनियाँ के रहने वाले गोविंद सिंह आदिवासी रोज की तरह सुबह खेर माता के दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय उनके साथ वो हो गया जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। गोविंद सिंह को सड़क किनारे एक चमचमाता पत्थर दिखा, जिसको वो उठाकर वह घर ले गया। अभी उसे पता नहीं था कि ये हीरा है या कुछ और ।

हीरा पारखी की बात सुनकर नहीं रहा खुशी का ठिकाना

परिवार को दिखाने पर उन्हें हीरे जैसा लगा, लेकिन कन्फर्म नहीं हुआ कि ये हीरा या नहीं।  जिसके बाद वे इसे लेकर हीरा कार्यालय पहुंचे। हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जब पत्थर की जांच की, तो ये चमकने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि  4.04 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा निकला। ​गोविंद सिंह और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना न रहा। गोविंद  सिंह का सालों पुराना सपना पूरा हो गया । जिस सपने के लिए वो माता रानी के विनती कर रहे थे वो माता ने नवरात्रों में पूरा कर दिया।

अधूरे सपने पूरे करेगा गोविंद

गोविंद सिंह ने बताया कि वे सब्जी की खेती करते हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले तीन साल से वे माता रानी से प्रार्थना कर रहे थे कि वे ट्रैक्टर खरीद सकें।अब माता रानी ने उनकी सुन ली है और वो अपने सोचे काम पूरे करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.