Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

दतिया में युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक 20 साल के युवक ने खुद को गोली मार ली। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आने वाले न्यू पानी फिल्टर के पास की है,सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक की मौत हो गई है। युवक कटोल गांव का रहने वाला था और उसका नाम आशु कुशवाहा है, युवक दतिया में रहकर मजदूरी का काम करता था।

शनिवार को बड़ा भाई और मृतक का पिता पास में बन रहे अपने नए मकान पर गए थे। घर पर मृतक की मां और बहन थी। इसी दौरान उसने पिस्टल से खुद को गोली मार ली तत्काल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक ने जिस कमरे में खुद को गोली मारी थी। वहां पर खून के एक भी दाग नहीं मिले हैं। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक के गोली लगने के बाद पेट के अंदर ही खून निकल गया था जो जमा होता चला गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.