Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

तुम्हें एक कहां, 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए… whatsapp पर स्टेट्स लगाकर डैम में कूदी नवविवाहिता

भोपाल  : राजधानी भोपाल में एक नवविवाहिता ने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर भड़भदा डैम में कूद गई। गनिमत यह रही कि समय रहते महिला को बचा लिया गया। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। महिला का आरोप है कि उसके पति के अन्य लड़कियों से अफेयर है और कथित तौर पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है।

घटना मंगलवार देर रात की है। जहां नवविवाहिता ने भदभदा डैम में छलांग लगाई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डूबने से पहले उसे बचा लिया गया और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं डैम में कूदने से पहले नवविवाहिता ने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था, जिसमें पति पर भड़ास निकाली थी। स्टेटस में लिखा- तुम्हें तो एक कहां, 4-5 गर्लफ्रेंड चाहिए। वहीं महिला ने दुनियावालों से निवेदन किया कि अपनी लड़की की शादी सोच समझ कर करना। अगर उनकी जिंदगी नरक करना हो तो ही शादी करना और अगर महानरक करना हो तो मेरे पति अभिषेक से करना।”

आगे लिखा, “भैया, कभी मुझे कुछ हो जाए तो रिश्तेदारों को एक कप चाय तक मत पिलाना, न ही कोई न्योता करना, अगर ये लोग आए तो मेरी आत्मा को आग में जलाने के समान होगा, कभी भी सुकून नहीं मिलेगा मुझे, इससे अच्छा 11 भूखे लोगों को खाना खिला देना।”

नवविवाहिता ने पति अभिषेक पर अन्य लड़कियों से अफेयर के आरोप लगाए हैं। उसने स्टेटस में लिखा, “अभि जी तुमने कभी मेरे प्यार को समझा ही नहीं, मैं रोती रही और तुम मुझे रोते देख हंसते रहे, कितनी बार तुम्हें समझाया पर तुम नहीं समझे, दूसरी लड़कियों के चक्कर में रहे, सोचा आज नहीं तो कल सुधर जाओगे, पर तुम आखिरी प्यार हो, जिस दिन तुमसे दूर जाऊंगी तुम तो उस दिन दूसरी शादी कर लोगे। आज मम्मी दूसरी शादी का बोलती हैं तो रोना आ जाता है, पर तुम्हें क्या, तुम्हें तो एक गर्लफ्रेंड कहां चाहिए, 4-5 चाहिए।”

वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। महिला के पति से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में घटना का मुख्य कारण घरेलू कलह और दहेज प्रताड़ना माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.