Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

तिरंगे का अपमान, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे… लंदन में विदेश मंत्री की सुरक्षा में चूक पर क्या बोला MEA

लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर की गाड़ी के सामने प्रदर्शन किया. उनकी कार को रोकने की कोशिश की. उनकी गाड़ी के सामने नारेबाजी की. तिरंगे का अपमान किया. भारतीय झंडे को फाड़ने की कोशिश की. भारत ने विदेश मंत्री की सुरक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने विदेश मंत्री की लंदन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन की फुटेज देखी है. हम अलगाववादियों और चरमपंथियों के इस छोटे समूह की उकसावे वाली गतिविधियों की निंदा करते हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आगे कहा हम कुछ तत्वों द्वारा लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं. हम उम्मीद करते हैं कि ब्रिटिश सरकार ऐसे मामलों में अपने कूटनीतिक दायित्वों का पालन करेगी.

तिरंगे को फाड़ने की कोशिश

दरअसल, यह घटना तब हुई जब भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर एक प्रोग्राम में शिरकत करने के वहां से निकल रहे थे. सोशल मीडिया पर वायर वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स दौड़कर उनकी कार के पास पहुंचा और उसने तिरंगे को फाड़ने की कोशिश की. हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़कर वहां से हटा दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.