Logo
ब्रेकिंग
टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड...
Header Ad

डांस, ड्रग्स और पार्टी…पाकिस्तान की सेना और नेताओं के बेटे-बेटियों की रंगरलियां हुईं वायरल

तेज म्यूजिक, डांस, शराब और ड्रग का नशा शबाब पर था. हर कोई अपने में मदहोश था और अचानक रंग में भंग पड़ गया. पुलिस ने छापा मारा और पूरी पार्टी तहस-नहस हो गई. कोई इधर भागा, कोई उधर भागा, लेकिन पुलिस के चंगुल से बच नहीं पाया. आखिरकार उन्हें पुलिस के सामने सरेंडर करना पड़ा. पुलिस ने सभी को जब लाइन में खड़ा किया और उनसे पूछताछ की तो उसके होश उड़ गए. दरअसल, ये रंगरलियां पाकिस्तान के कसूर में मनाई जा रही थीं.

पुलिस ने एक फार्महाउस पर छापा मारा था, जहां रेव पार्टी चल रही थी. इस पार्टी में 55 युवाओं को हिरासत में लिया गया, जिसमें 30 लड़के और 25 लड़कियां शामिल थीं. अधिकारी इन सभी को पूछताछ के लिए मुस्तफाबाद पुलिस स्टेशन ले गए. पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ के पुष्टि की कि पकड़े गए लोगों में से कई पाकिस्तान सेना के सीनियर अधिकारियों और पीएमएल-एन पार्टी के नेताओं के बच्चे शामिल हैं.

लड़कियों की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल

छापे के बाद गिरफ्तार युवाओं का एक वीडियो बनाया गया, जिसमें लड़कियां दिखाई दे रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. क्लिप में देखा गया है कि पुलिस ने लड़कियों को लाइन में खड़ा किया और उनका वीडियो बनाया. दावा किया जा रहा है कि अधिकारियों ने गिरफ्तार लोगों को कैमरे की तरफ देखने के लिए मजबूर किया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस के ऊपर निजता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया.

कसूर के जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) ईसा खान ने इस मामले को लेकर आंतरिक जांच का आदेश दे दिए हैं. जांच के दौरान पाया गया है कि दो अधिकारियों ने बिना इजाजत के गिरफ्तार लोगों का वीडियो बनाया, जिसके चलते डीपीओ ने स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और जांच अधिकारी (आईओ) दोनों को सस्पेंड कर दिया.

फार्महाउस से शराब और साउंड जब्त

रेव पार्टी पर छापा मारने वाली टीम का मुस्तफाबाद एसएचओ सकलैन बुखारी ने नेतृत्व किया था. ये कार्रवाई उन्होंने डीपीओ ईसा खान के आदेश पर की थी. अधिकारियों ने ऑपरेशन के दौरान फार्महाउस से शराब और तेज आवाज वाले साउंड जब्त किए हैं. छापेमारी के बाद कसूर पुलिस ने एक बयान जारी किया. इसमें गिरफ्तार आरोपियों की ब्लर तस्वीरें और जब्त की गई सामग्री लिस्ट जारी की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.