Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

डबरा के भितरवार रोड़ पर शांति वेयर हाउस में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुकसान

डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा में भितरवार रोड़ स्थित शांति वेयरहाउस में देर रात भीषण आग लग गई, जिससे वहां रखे अनाज की सैकड़ों बोरियां जलकर राख हो गईं हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार यह घटना शॉर्ट सर्किट या गर्मी से उत्पन्न चिंगारी हो सकती है।

सूचना पर तत्काल पहुंच गईं थी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

आग की भयावहता को देखते हुए डबरा, भितरवार और दतिया की फायर ब्रिगेड के साथ-साथ बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की फायर टीम को भी बुलाया गया था। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए थे, लेकिन गोदाम में रखे अनाज की बोरियों में आग लगातार सुलग रही थी, जिससे राहत कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लाखों का नुकसान, प्रशासन की टीम मौके पर

आग के कारण सैकड़ों बोरी अनाज जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।

जांच के आदेश, व्यापारियों में आक्रोश

प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है और वह वेयरहाउस में सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। आग लगने से हुए नुकसान का सही आकलन दमकल टीम के राहत कार्य पूरा करने के बाद ही किया जा सकेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.