Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

जाली दस्तावेजों के जरिए तस्करों की जमानत करवाने वाला गिरोह बेनकाब, 8 गिरफ्तार

संगरूर: संगरूर जिला पुलिस ने एसएसपी सरताज सिंह चहल के नेतृत्व में “नशों के खिलाफ युद्ध” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है जो जाली दस्तावेज तैयार कर नशा तस्करों की जमानतें करवा रहा था। पुलिस ने गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से जाली दस्तावेज, कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, लेमिनेट मशीन और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपीएच दिलप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी-1 संगरूर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजवीर सिंह, हरदीप सिंह और सुखदीप सिंह उर्फ बिल्ला वकीलों या उनके मुंशियों के साथ मिलकर नशा तस्करों से मोटी रकम लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर जमानतें करवाते हैं। इस सूचना के आधार पर 24 जून को केस नंबर 112, BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान राजवीर और हरदीप को गिरफ्तार कर उनके पास से जाली आधार कार्ड और जमानत से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए। उनसे पूछताछ में अन्य आरोपियों – बलजीत सिंह उर्फ गिरी, सुरजीत सिंह (खन्ना), मनजिंदर सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ नंबरदार, मोहित कुमार उर्फ मोती और मनप्रीत सिंह उर्फ सनी के नाम सामने आए। 26 जून को इनमें से मोहित, मनप्रीत और बलजीत को गिरफ्तार कर उनके पास से सीपीयू, एलसीडी, की-बोर्ड, माउस, कलर्ड प्रिंटर और लेमिनेट मशीन भी बरामद की गई।

27 जून को पुलिस ने सुरजीत, मनजिंदर और गुरदीप को, जो पहले से ही जेल में बंद थे, माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी सुरजीत सिंह, जेल जाने से पहले, अपने लैपटॉप के जरिए जाली नामों वाले आधार कार्ड और जमानत से संबंधित दस्तावेज तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य आरोपियों तक पहुंचाता था। ये दस्तावेज कलर्ड प्रिंट करवाकर अदालतों में पेश किए जाते थे।

इस गिरोह ने संगरूर, धुरी, खन्ना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला की अदालतों में लगभग 40 जमानतें करवाई हैं, जिनमें से 4 मामले सिटी-1 संगरूर से संबंधित हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह कार्रवाई संगरूर पुलिस के नशों के खिलाफ जोरदार अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो न केवल नशा तस्करों को, बल्कि उनकी मदद कर रहे नकली कानूनी जाल को भी उजागर करती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.