Logo
ब्रेकिंग
India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा
Header Ad

जालंधर में सुबह-सुबह Encounter, चली ताबड़तोड़ गोलियां

जालंधर : जालंधर के सुच्ची पिंड में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ को जानकारी मिली थी कि सोनू खत्री गैंग के कुछ गुर्गे इलाके के छिपे हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पुलिस द्वारा उन पर नजर रखी जा रही थी।

आज जब पुलिस उन्हे पकड़ने गई तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग के बाद सोनू खत्री गैंग के दोनों गुर्गे घायल हो गए हैं। उनकी पहचान सुखविंदर उर्फ ​​सुखा और हरप्रीत के रुप में हुई है।

यह भी पता चला है कि उन्होंने 2 अप्रैल, 2024 को जम्मू और कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या की थी और वह जालंधर में किसी घंटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। इसकी भनक पुलिस को लग गई और फिलहाल दोनों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गुर्गों से 2 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

घटनास्थल पर करीब 10 गोलियां आमने-सामने चली। इस दौरान पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे। आरोपियों की गिरफ्तारी से 3 संभावित हत्याओं को रोका गया है। इसे लेकर पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव का ट्वीट भी सामने आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.