Logo
ब्रेकिंग
Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न...
Header Ad

जानदार एक्शन और इमोशन का तूफान, सलमान खान की फिल्म हुई रिलीज तो फैन्स बोले- ब्लॉकबस्टर लोडिंग

आखिरकार ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सलमान खान की फैन आर्मी पिछले साल से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही थी. सभी का इंतजार खत्म हो गया है. थिएटर पर ‘सिकंदर’ ने अपने कदम रख दिए हैं. अब तो बस बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश होने की देर है. सलमान खान और फिल्म की टीम ने शुरुआत से ही इस बात पर जोर दिया है कि ‘सिकंदर’ एक मास एंटरटेनमेंट होने वाली है, जिसमें एक्शन, इमोशन और भरपूर ड्रामा देखने को मिलने वाला है. फिल्म क्रिटिक्स जहां ‘सिकंदर’ देखने के बाद सिर्फ ब्लॉकबस्टर ही कहते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं आम जनता की सलमान की फिल्म पर क्या राय है चलिए जानते हैं.

सलमान के एक से बड़े एक जबरा फैन्स हैं. सुपरस्टार के एक फैन ने ‘सिकंदर’ की टिकट के लिए लाखों रुपये तक दिए हैं. वहीं फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले भी कम नहीं है. जिन लोगों ने फिल्म देख ली है, वो सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. कुछ लोग उनकी इस फिल्म को अब तक की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं. तो तमाम फैन्स का कहना है कि ‘सिकंदर’ ब्लॉकबस्टर साबित होगी. हालांकि इन बातों का फैसला तो आने वाले दिनों में ही होगा. ‘सिकंदर’ का बजट 200 करोड़ है, ऐसे में पहला फोकस तो फिल्म का बजट निकाले पर ही होगा.

सलमान खान की सबसे बेस्ट फिल्म

एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट करते हुए ‘सिकंदर’ के बारे में लिखा, ‘सिकंदर’ ने सलमान भाई की पिछली कुछ फिल्मों को पूरी तरह से पीछे छोड़ दिया, उनकी एंट्री तो पागलपन भरी थी, इसमें एक्शन है, इमोशन है, और गाने भी बहुत अच्छे हैं. एक और यूजर ने ‘सिकंदर’ का रिव्यू करते हुए लिखा, ब्लॉकबस्टर, अभी ‘सिकंदर’ देखी, ये सलमान खान की बेस्ट फिल्मों में से एक है. इमोशनली पावरफुल और एक्शन से भरपूर, कई रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन्स. यह अद्भुत है, दमदार एक्टिंग, दमदार स्क्रिप्ट और आखिरकार, सबसे बड़ी वापसी!

लंदन में भी ‘सिकंदर’ देख झूमे लोग

सलमान खान के फैन अकाउंट ने थिएटर के अंदर का एक वीडियो भी शेयर किया है. ये वीडियो लंदन का है, जो ‘सिकंदर’ देखने के साथ-साथ थिएटर में फिल्म के गाने पर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, जो लंदन में भी लोगों को नाचने पर मजबूर कर दे वो हैं सलमान खान.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.