Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

जम्मू-कश्मीर पुलिस का ड्रग तस्कर पर एक्शन, 50 लाख की प्रॉपर्टी की जब्त

जम्मू-कश्मीर में नशीली दवाओं के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है. इसी के तहत ड्रग्स के नेटवर्क को नष्ट करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. श्रीनगर पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ कुख्यात ड्रग तस्कर बिलाल अहमद वानी पर एक्शन लिया है. पुलिस ने ड्रग तस्कर की आवासीय संपत्ति को जब्त कर लिया है.

पुलिस ने ड्रग तस्कर का दो मंजिला घर और जमीन को जब्त किया है. इसकी कीमत लगभग ₹ 50 लाख है. अहमद वानी अनंतनाग के सिरगुफवारा का निवासी है. बिलाल अहमद वानी को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने 50 लाख की संपत्ति की जब्त

जानकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति थाना शहीद गंज में दर्ज मामले की एफआईआर संख्या 05/2025 धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट में शामिल है. यह भी सामने आया है कि पुलिस ने आरोपी की जिस प्रॉपर्टी को जब्त किया है वो अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से हासिल आय के जरिए से तैयार की गई है. एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-ई और 68-एफ के तहत कार्रवाई करते हुए अचल संपत्ति को औपचारिक रूप से जब्त और कुर्क कर लिया गया है.

युवाओं को बना रहा था निशाना

जानकारी के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति का नशीली दवाओं की तस्करी का इतिहास रहा है. वो नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था. खासकर वो लोकल युवाओं को निशाना बनाता था, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो रहा था.

यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क पर जारी कार्रवाई का हिस्सा है. पुलिस का मकसद नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाना है.

श्रीनगर पुलिस नशीली दवाओं के दुरुपयोग को खत्म करने के लिए एक्शन ले रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों के बारे में जानकारी रखने वाले नागरिकों से अनुरोध किया है कि वो हेल्पलाइन नंबर 9596770550 के माध्यम से पुलिस से संपर्क करें और जम्मू-कश्मीर को ड्रग मुक्त बनाने में संपर्क करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.