Logo
ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
Header Ad

जम्मू-कश्मीर: पहलगाम घटना के बाद बढ़ी घाटी की सुरक्षा, 33 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. उत्तरी कश्मीर के तीनों सीमावर्ती जिलों बारामुला, बांदीपोरा और कुपवाड़ा में अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की गई है साथ ही चेक प्वाइंट स्थापित किए गए हैं. वहीं नियंत्रण रेखा की तरफ जाने वाले सभी राजमार्गों पर बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ तैनात किया गया है.

पहलगाम हमले के बाद अधिकारियों ने कमान पोस्ट, केरन और गुरेज घाटी जैसे सभी सीमावर्ती पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया है. वहीं विभिन्न सेक्टरों में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के बाद नियंत्रण रेखा पर रहने वाले लोग डरे हुए हैं. अपनी जान बचाने के लिए लोग सामुदायिक बंकर तैयार कर रहे हैं.

33 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

आतंकियों के खात्मे के लिए सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 33 स्थानों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है. इस बीच पुलिस ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के घरों पर डोडा और किश्तवाड़ में छापेमारी की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने डोडा जिले के भद्रवाह, भल्ला, गंदोह और साजान इलाके में 13 ठिकानों पर छापेमारी की है. वहीं किश्तवाड़ जिले में भी कई जगहों पर 13 ठिकानों पर छापेमारी की है.

9 आतंकियों के घर हुए जमींदोज

इससे पहले पुलिस ने बांदीपोरा, पुलवामा और शोपियां जिलों में तीनआंतिकयों के घरों को जमींदोज कर दिया है. अब तक आतंकवादियों के 9 घरों पर एक्शन लिया गया है और इनके घरों को ध्वस्त कर दिया गया है. इसके साथ ही कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने महज 5 दिनों में ही घाटी में 500 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे हैं.

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत

दरअसल बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई ती वहीं कई लोग जख्मी हो गए थे. इस घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. दहशतगर्दों की इस कायराना हरकत के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया है, साथ ही सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.