Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या मामले में नया मोड़! हुआ सनसनीखेज खुलासा

बटाला : बटाला के कादियां रोड पर गत रात  गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उनके रिश्तेदार करनवीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

अब इस हत्याकांड में आया नया मोड़
इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बंबीहा गैंग के सदस्यों की ओर से इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने अब मामले की जांच गैंगवार के एंगल से भी शुरू कर दी है। दरअसल, यह पोस्ट गोपी घनश्यामपुर ग्रुप के इंस्टाग्राम पेज पर डाली गई है, जिसमें प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर हरियाणा से संबंध रखते हैं। हालांकि, ‘पंजाब केसरी’ इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.