Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

छुट्टियां कर दो या Time बदल दो CM साहिब, भीषण गर्मी में पंजाब के स्कूली बच्चों की गुहार

पूरे उत्तर भारत की तरह पंजाब भी इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। चंडीगढ़ प्रशासन ने 23 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है, लेकिन पंजाब के स्कूलों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। ऐसे में दोपहर 2 बजे स्कूलों से छुट्टी के समय बच्चों को तेज धूप में घर लौटना पड़ता है, जिसको  लेकर बच्चों के माता पिता भी चिंतत है कि बच्चे बीमार न हो जाएं।

सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अगले कुछ दिनों में गर्मी की छुट्टियों को लेकर फैसला लिया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 22 या 23 मई तक स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा हो सकती है। उधर, अभिभावकों का कहना है कि सरकार को बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जल्द फैसला लेना चाहिए।

गर्म हवाएं (लू) और तेज धूप बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं, खासकर छोटे बच्चों के लिए। वहीं शिक्षक संगठनों ने भी सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द छुट्टियों का ऐलान किया जाए या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया जाए ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.