Logo
ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य कम बारिश से बैतूल डिवीजन के बांध खाली, सांपना भी सिर्फ 40% भरा; 18 में 11 बांध 30% से नीचे टीईटी निरस्त कराने की मांग: बैतूल में महिला शिक्षिकाओं ने हेमंत खंडेलवाल को राखी बांधकर सौंपा ज्ञापन परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ...
Header Ad

चोर है या सांप? बीयर शॉप के छोटे से काउंटर से घुसा और 25000 लेकर फरार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं. अब चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. दरअसल, 6 जून को नागपुर में एक बीयर की दुकान से 25,000 रुपए की चोरी हो गई. बीयर की दुकान के काउंटर पर लगी ग्रिल को काटे बिना अंदर घुसना और चोरी करना कोई आसान काम नहीं था, लेकिन फिर भी चोर अंदर घुसा और कैश काउंटर से 25,000 रुपए चुरा ले गया.

जब इस मामले में केस दर्ज हुआ तो पुलिस ने दुकान के CCTV फुटेज को जब्त कर लिया. जब उसकी जांच की तो जो नजारा दिखा उसे देखकर सभी की आंखें खुली की खुली रह गईं. चोर ने पैसों के लिए जो किया, उससे हर कोई हैरान रह गया. दुकान में शराब की बोतलें बेचने वाली खिड़की से अंदर घुसने और चोरी करने का एक अजीबो-गरीब CCTV फुटेज पुलिस को मिला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख राजा शेख बाबा है.

चोरी का CCTV फुटेज हुआ वायरल

CCTV फुटेज में दिखा रहा युवक पहले दुकान का मुआयना करता है. काले कपड़े पहने युवक ने दुकान का अच्छे से मुआयना किया. कुछ देर बाद वह फिर CCTV में दिखाई दिया. वह नीचे से सीधा काउंटर पर कूदा और संकरी जगह से बीयर शॉप में घुस गया. चोर लचीले ढंग से उसी जगह से घुसा, जहां ग्राहक शराब के लिए पैसे देते हैं और बोतल लेते हैं. उसने अपने रबर जैसे शरीर को मोड़ा और अंदर घुसा. काउंटर बॉक्स से पैसे चुराने के बाद वह उसी संकरी जगह से बाहर निकल गया.

चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि शेख राजा शेख बाबा (20) नाम के चोर ने वाठोडा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रामश्री बीयर बार में चोरी की है. सर्विलांस की मदद से पुलिस उस तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. आखिरकार उसने चोरी की बात कबूल कर ली, लेकिन जांच में यह भी पता चला कि उसने अमरावती से कुछ दोपहिया वाहन भी चुराए थे. नागपुर पुलिस की क्राइम यूनिट-4 की टीम ने उसे गिरफ्तार किया.

इंस्पेक्टर हरीश बोराडे ने दी जानकारी

वाठोडा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर हरीश बोराडे ने बताया कि चोरी की यह घटना 6 जून की देर रात को हुई थी. बीयर शॉप में लगे CCTV की मदद से हमने 13 जून को आरोपी को पकड़ लिया. आरोपी शेख राजा शेख बाबा मूल रूप से अमरावती का रहने वाला है. वह कुछ दिन पहले ही अपने परिवार के साथ नागपुर आया था. यह चोर संकरी जगहों में घुसकर चोरी करने में माहिर है. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद से यह शहर में चर्चा का विषय बन गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.