Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

चेन स्नेचिंग में हुआ असफल तो बदमाश ने पत्थर से किया हमला, महिला गंभीर घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंज तिगड्डा पर मोमोज खरीद रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिला अध्यक्ष स्वाति राय के ऊपर चेन स्नेचिंग में असफ़ल होने पर आरोपी ने पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हुईं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वाति राय जो  आंगनवाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष हैं। वह गुरुवार की शाम 7 बजे गंज तिगड्डा पर मोमोज की दुकान पर बच्चों के लिए मोमोज खरीद रहीं थीं।

इसी दौरान कल्लू यादव आया और उनकी चेन स्नेचिंग के लिए उनके गले मे हाथ डालने लगा तो महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे हाथ छुड़ाकर उसने महिला के सिर में भारी पत्थर मार दिया जिससे वह लहू लुहान घायल हो गईं और इस बीच आरोपी फरार हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने 100 डायल पुलिस को सूचना देते हुए घायल महिला को बड़ामलहरा स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टर रवि पालीवाल ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ट्रॉमा सर्जिकल वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया और इलाज चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.