Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

चेन स्नेचिंग की जांच में गई पुलिस टीम पर हमला, एक आरोपी का एनकाउंटर, दूसरा घायल

0

महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, जिसमें लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) के पुलिसकर्मी चेन स्नेचिंग के मामले की जांच करते हुए हमले का शिकार हो गए. आरोप है कि अपराधियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके जवाब में पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. इस कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

महिलाओं से मंगलसूत्र लूट की घटना से दहशत

घटना की शुरुआत 28 अगस्त की सुबह हुई, जब सतारा शहर के एक पॉश इलाके में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिलाओं को बदमाशों ने चाकू की नोंक पर डरा-धमकाकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिए. इस वारदात से पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया और स्थानीय समाज में भारी आक्रोश फैल गया. नागरिकों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए और मामले की त्वरित जांच की मांग की.

अपराधियों की तलाश में पुणे पहुंचे पुलिसकर्मी

इस घटना के बाद सतारा लोकल क्राइम ब्रांच की एक टीम जांच में जुट गई. जांच के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी पुणे जिले के शिरूर तालुका स्थित शिक्रापुर के इलाके में छिपे हुए हैं. पुलिस टीम ने तुरंत वहां दबिश दी.

दबिश के दौरान पुलिस पर हमला

जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तो एकाएक दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में क्राइम ब्रांच के दो सिपाही घायल हो गए. आरोपियों ने मौके से भागने की भी कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया.

एनकाउंटर में एक घायल, एक की मौत

आत्मरक्षा में पुलिस को गोली चलानी पड़ी, जिसमें एक आरोपी लखन भोसले को पीठ में गोली लगी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. दूसरा आरोपी भी पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल पुणे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने की पुष्टि

सतारा के पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारे दो जवान इस हमले में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखन भोसले नामक आरोपी का एनकाउंटर किया गया है. दूसरा आरोपी भी पुलिस की गोली से घायल हुआ है. दोनों पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.