Logo
ब्रेकिंग
Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... पॉलिटेक्निक-कॉसमी क्षेत्र में RTO की चेकिंग, बिना हेलमेट और लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3...
Header Ad

चार धाम यात्रा के लिए जरूरी हैं ये दो कार्ड… बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही गाड़ियों पर शिकंजा, जानें क्या हैं नियम?

चार धाम यात्रा की 30 अप्रैल से शुरुआत हो गई. अब तक 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु चारों धाम की यात्रा कर चुके हैं. इसी बीच परिवहन विभाग की ओर से चार धाम पर यात्रियों को ले जाने वाली ऐसी गाड़ियों पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है, जो बिना रजिस्ट्रेशन के चार धाम पर जा रही हैं. शिकायत की गई है कि ये गाड़ियां ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड भी नहीं ले रही हैं.

इन गाड़ियों को लेकर परिवहन विभाग में शिकायत की गई है. बताया गया है कि कुछ ट्रांसपोर्ट टेंडर नई गाड़ियों को चार धाम यात्रा पर भेज रहे हैं और इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है. ऐसे में इन गाड़ियों की फिटनेस भी नहीं होती. ऐसे में इन यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना रहता है. चार धाम जाने वाली गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड लेना जरूरी होता है.

ग्रीन कार्ड क्या होता है?

ये ग्रीन और ट्रिप कार्ड चार धाम यात्रा पर जाने वाली कमर्शियल पैसेंजर गाड़ियों को परिवहन विभाग की ओर से जारी किया जाता है. जब किसी गाड़ी को ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है तो उस गाड़ी की फिटनेस और सभी डॉक्यूमेंट्स की जांच की जाती है. वहीं ट्रिप कार्ड में गाड़ी चालक के साथ-साथ गाड़ी में यात्रा करने वाले लोगों की भी पूरी जानकारी रिकॉर्ड के तौर पर मौजूद होती है.

ट्रिप कार्ड क्या है?

ट्रिप कार्ड में यात्री कौन है, यात्री कहां का रहने वाला है और किस धाम में जा रहा है. इसके साथ ही यात्री का मोबाइल नंबर और पूरी जानकारी ट्रिप कार्ड में होती है. ग्रीन और ट्रिप कार्ड की कई चेक पोस्ट पर जांच की जाती है. इसी बीच चार धाम जाने वाली गाड़ियों को लेकर ये जानकारी भी मिली है कि इनमें से कुछ ऐसी गाड़ियां भी हैं, जिन पर नंबर प्लेट तक नहीं होती है. ये गाड़ियां नई होती हैं.

15 दिन के लिए वैलिड

ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड न लेने के पीछे सबसे बड़ी वजह टैक्स की है. जब ग्रीन कार्ड जारी किया जाता है तो गाड़ी का टैक्स देना पड़ता है. ये ग्रीन कार्ड उत्तराखंड की गाड़ियों के लिए पूरी यात्रा काल में एक बार ही बनाना होता है और वह चलता रहता है, जबकि किसी दूसरे की गाड़ियों के लिए ग्रीन कार्ड सिर्फ 15 दिन के लिए वैलिड रहता है. ऐसे में कई बार कारोबारी अपनी प्राइवेट गाड़ियां भी यात्रा पर भेज देते हैं, लेकिन अब ऐसी गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.