Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस आज: सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

‘चलो अब शादी कर लेते हैं…’ गर्लफ्रेंड की जिद पर भड़का बॉयफ्रेंड, पिला दिया लड़की को जहर

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां भोजपुर थाना इलाके के शाहपुर गांव में एक प्रेमी ने प्रेमिका को जहर दे दिया. प्रेमिका की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है.

प्रेमिका ने अपने परिवार वालों को जानकारी दी कि उसका प्रेम प्रसंग बीते 4 साल से जावेद से चल रहा था. जावेद ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए. इसी बीच, जावेद ने उसे मिलने बुलाया. पीड़िता ने कहा कि बातचीत के दौरान उसने जावेद से शादी को कहा तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा. इसी बीच,उसने कोई जहरीला पदार्थ पीने को दिया. जावेद ने कहा कि अगर तुम ये पी लोगी तो मैं शादी कर लूंगा.

जहरीला पदार्थ पी लिया

पीड़िता के मुताबिक, वह जावेद की बातों में आ गई और जहरीला पदार्थ पी लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गई. इस वक्त प्रेमिका जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है. फिलहाल परिजन ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या बोले एसपी?

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव से एक सूचना प्राप्त हुई कि एक युवती से उसके प्रेमी ने रेप किया है. वहीं, पीड़िता को जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया है. युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पीड़िता के परिवार सदमे में

वहीं, इस घटना से पीड़िता के परिवार सदमे में हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है. एक अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार से पूछताछ की गई है. एक टीम अस्पताल भी गई थी. सेहत में सुधार आते ही पीड़िता से भी जानकारी ली जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.