Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

घरों में बिजली बंद, दिल्ली से लकेर महाराष्ट्र-झारखंड तक में कार्यक्रम… वक्फ कानून के खिलाफ मुसलमानों की ऐसी है प्लानिंग

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ मुस्लिम संगठन एक सुर में सुर मिलाए हुए हैं और लगातार इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए रणनीति बनाने में लगे हुए है. अगले 15 दिनों के दौरान ताबड़तोड़ सभाएं और बैठकें की जाएंगी. इस बीच 24 अप्रैल को दिल्ली के इंडिया इस्लामिक सेंटर में जमात ए इस्लामी के लीगल लीगल बिंग की ओर से एसोसिएशन, प्रोटेक्ट प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट (एपीसीआर) वक्फ बचाव सम्मेलन आयोजित करने जा रही है. इस सम्मलेन में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी तबीयत खराब होने की वजह से शामिल नहीं हो सकेंगे. हालांकि जमीयत के अन्य पदाधिकारी उनके मैसेज को पढ़ेंगे.

यही नहीं वक्फ अधिनियम के खिलाफ लगातार प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार की गई है. दरअसल, 26 अप्रैल को कलकत्ता में मुस्लिम संगठनों द्वारा तो वक्फ बचाव सम्मेलन होगा. इसके बाद 27 अप्रैल को महाराष्ट्र में मुस्लिम संगठन इकट्ठा होंगे. 30 अप्रैल को पूरे देश में बत्ती गुल कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है, जिसके तहत देश के तमाम मुसलमान रात को 9 बजे अपने अपने घरों की बिजली बंद करेंगे.

जमीयत उलेमा ए हिंद की दिल्ली में होगी बैठक

एक मई को जमशेदपुर में मुस्लिम संगठन इस आंदोलन को आगे बढ़ाने उतरेंगे. वक्फ को लेकर 3 मई और 4 मई को जमीयत उलेमा ए हिंद की देवबंद में कार्यकारिणी बैठक बुलाई थी, लेकिन फैसला बदलते हुए अब इस को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. साथ ही 7 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान पर वक्फ बचाओ कार्यक्रम में लाखों की संख्या में मुस्लिम संगठन प्रतिनिधि और समाज के लोग इकट्ठा होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.