Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का CM Mohan Yadav ने लिया जायजा

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में 24 फरवरी को शुरू होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारी का जायजा लेने खुद मुख्यमंत्री राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचे, मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों और निवेशकों को रुकने वाले स्थान के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली सीएम मुख्य डोम में भी पहुंचे जहां समिट का शुभारंभ होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया, कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के सांसद विधायकों और पार्टी पदाधिकारी के साथ चर्चा करेंगे।

 मानव संग्रहालय में मुख्यमंत्री ने पवेलियन, मुख्य सभागार विभागीय सेक्टर सम्मेलन स्थल के साथ-साथ अन्य कार्यक्रम स्थलों का भी दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सौभाग्य की बात है के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आ रहे हैं और वह सिर्फ भोपाल नहीं आ रहे बल्कि यहां रात्रि विश्राम कर इस ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का भी शुभारंभ करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.