Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

गुब्बारे बेचने वाले निकले चोर, फिल्म डायरेक्टर के बंगले में घुसे, आंख खुलने पर मचाया शोर… उल्टे पांव हुए फरार

0

मध्यप्रदेश के इंदौर में गुरुवार देर रात असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर का काम करने वाली युवती के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया. मामले में चोरों ने उसके घर में खिड़की तोड़कर प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया. हालांकि इसी दौरान उसकी आंख खुल गई और उसने सोर मचा दिया, जिससे चोर मौके से फरार हो गए. घटना उस समय हुई जब स्नेहा अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थीं, जबकि उनके पिता इलाज के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है. असिस्टेंट फिल्म डायरेक्टर का नाम स्नेहा अग्रवाल है. जानकारी के मुताबिक, देर रात अचानक घर में लाइट जलने की आवाज से स्नेहा की नींद खुली. उन्होंने देखा कि दो अज्ञात युवक घर के भीतर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. युवती के शोर मचाने पर दोनों बदमाश मौके से भाग निकले. स्नेहा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. शिकायत दर्ज होने पर तुकोगंज पुलिस ने मामले पर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी गुब्बारे बेचने का करते हैं काम

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी झांकी समारोह में खिलौने और गुब्बारे बेचने का काम करते हैं. वे कुख्यात पादरी गिरोह से जुड़े हुए हैं. प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं. चोरी की रात भी उन्होंने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और कीमती सामान व नकदी चुराने की कोशिश की. जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. और उनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस ने क्या कहा?

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और वारदातों का खुलासा संभव है. इस घटना से तुकोगंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

फिलहाल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को क्षेत्र में लगे दो से अधिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा है. इस दौरान दोनों आरोपियों ने बचने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन काफी बारीकी से जांच कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.