Logo
ब्रेकिंग
Chandigarh Property News: स्टांप ड्यूटी बढ़ने से खरीदारों ने टाला फैसला, मोहाली की तरफ रुख कर रहे लो... Kurukshetra News Today: 17 सितंबर से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान, रक्तदान शिविर और नुक्कड़ नाटक का ह... Chandigarh Market News: सेक्टर-27 और 28 के दुकानदारों ने जताई चिंता, कहा- डिजिटल भुगतान पर शुल्क से ... Gurugram News Update: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा, एक ही बाइक पर मिले 113 चालान Anti Narcotics Cell Panchkula: उत्तर प्रदेश से अफीम लाकर सप्लाई करने वाला तस्कर अरेस्ट, इंजीनियरिंग ... Hit and Run Case Update: गुरुग्राम पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन, कार बरामद होने के बाद भी पूछताछ ... Jaipur Police Action: प्रेमी के साथ मिलकर रची थी खौफनाक साजिश, 26 लाख रुपये के साथ आरोपी युवती अरेस्... Faridabad New Urban Area: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 11,895 एकड़ जमीन पर बसेगा नया शहर, 51 गांवों के... Bareilly Manorama Death Mystery: बरेली में मनोरमा हत्याकांड का खुलासा, बीमारी से मौत का झूठा बहाना ब... Allahabad High Court Lucknow Bench: गोंडा कस्टोडियल डेथ मामले में आरपीएफ के दो जवानों की अग्रिम जमान...
Header Ad

गर्मियों में इस तरह लगाएं मुल्तानी, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और शाइनी

गर्मियों का मौसम अपनी चिलचिलाती धूप, पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंच सकता है. इस मौसम में चेहरे पर अतिरिक्त तेल, पिंपल्स, टैनिंग और डलनेस आम समस्याएं हो जाती हैं. ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगा सकती हैं. .यह न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाती है बल्कि उसे गहराई से साफ़ कर मुलायम और चमकदार भी बनाती है.

लेकिन मुल्तानी मिट्टी तभी फायदेमंद है, जब इसे स्किन पर तरीके से लगाया जाए. इसकी खास बात यह है कि नेचुरल होने के चलते त्वचा को इससे कोई नुकसान नहींं होता. तो आइए आपको बताते हैं कि चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किस तरह करना चाहिए.

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल फेस पैक

यह फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है. आप2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 चम्मच गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें.इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. 15-20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें.यह पैक त्वचा को ठंडक देता है, अतिरिक्त तेल को हटाता है.

यह फेस पैक ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद है. 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में इतना ही शहद और आधा चम्मच कच्चा दूध मिलाकर फेक पैक तैयार कर लें. इसे अपनी त्वचा पर अच्छे से लगा लें. करीब 15 मिनट बाद आप अपने चेहरे को धो सकते हैं. इससे स्किन को नमी मिलती है और त्वचा भी ग्लो करती है.

मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस

यह फेस पैक टैनिंग और दाग-धब्बों के लिए बेहतरीन है.2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं.ज़रूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें.नींबू में मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट करता है और टैनिंग को कम करता है.

मुल्तानी मिट्टी और खीरे का रस

यह पैक गर्मियों की गर्मी से राहत दिलाने के लिए सबसे असरदार है. 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं. इसे करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर पानी से धो लें. इससे भी चेहरा ग्लो करता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.