Logo
ब्रेकिंग
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान
Header Ad

गजब! वक्फ कानून के विरोध में रियाजुद्दीन ने काटी बिजली, अंधेरे में डूबा मेरठ शहर

वक्फ कानून के खिलाफ देशभर के लोग अलग-अलग तरह से विरोध कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुस्लिम संगठनों ने 1 मई की रात 15 मिनट के लिए अपने-अपने घरों की बिजली बंद करके विरोध दर्ज करवाने का ऐलान लिया था. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बिजली विभाग के एक कर्मचारी (लाइनमैन) रियाजुद्दीन ने 30 कॉलोनियों की बिजली काट दी. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप से कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया.

वक्फ संशोधन अधिनियम के विरोध में मुस्लिम संगठनों ने 30 अप्रैल की रात 9 बजे से 9:15 बजे तक लाइट बंद रखने का ऐलान किया था. इस दौरान मेरठ के इस्लामाबाद, लोहिया नगर, अहमदनगर और जली कोठी जैसे क्षेत्रों में हजारों घरों में अंधेरा छा गया. लोगों ने सड़कों तक की लाइट बंद कर विरोध दर्ज कराया. हालांकि, स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब लाइट काटे जाने के बाद कुछ गांववालों ने अपने घरों में इनवर्टर चालू कर दिए.

गांववालों ने उर्जा मंत्री से की थी शिकायत

इस पर कुछ लोगों ने विरोध करते हुए गांव वालों से लाइट बंद करने को कहा. दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और माहौल बिगड़ने लगा. कुछ ही समय बाद बिजली बहाल हुई, लेकिन लोगों ने जब बिजली कटौती का कारण जानने की कोशिश की तो खुलासा हुआ कि यह कटौती जानबूझकर की गई थी. गांववालों ने इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर से की. मंत्री ने मेरठ क्षेत्र के बिजली विभाग अधिकारियों को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए.

बिजली विभाग कर्मचारी रियाजुद्दीन सस्पेंड

शुक्रवार सुबह कल्लू पंडित के नेतृत्व में गांव वाले बिजलीघर पहुंचे और कर्मचारी रियाजुद्दीन के खिलाफ लिखित शिकायत दी. मामले का संज्ञान लेते हुए एमडी पावर पी वी वी एन एल ईशा दुल्हन ने बुलंदशहर के चीफ इंजीनियर संजय कुमार को जांच सौंपी. जांच के बाद पुष्टि हुई कि रियाजुद्दीन ने जानबूझकर पूरे क्षेत्र की बिजली काटी थी, जो कि विभागीय नियमों और निष्पक्षता के विरुद्ध था. ऊर्जा विभाग ने तत्काल प्रभाव से उसे बर्खास्त कर दिया है.

जानें चीफ इंजीनियर ने क्या कहा

चीफ इंजीनियर संजय कुमार ने बताया कि रियाजुद्दीन ने बिना किसी शिकायत और ना ही रिकॉर्ड में चढ़ाकर शटडाउन किया, इस मामले में उनको आरोपी मानते हुए रियाजुद्दीन को बर्खास्त कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.