Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

खिड़की में पर्दे लगाने को लेकर सास-बहू में बवाल, गुस्से में बेटे ने मां का कूच दिया सिर, मौत

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिला मुख्यालय मंझनपुर से सटे सोनारन का पुरवा गांव में शनिवार को रात में ईंट से सिर कूंचकर बेटे ने मां को मार डाला. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. पुलिस आरोपी की इलाके में तलाश कर रही है. हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है.

सोनारन का पुरवा गांव की महरूननिशां (55) के पति सैय्यद की 13 साल पहले मौत हो चुकी है. उसकी पांच बेटियां और दो बेटे हैं. बेटियों की शादी हो चुकी है. तीन साल पहले मेहरुन्निसा ने बड़े बेटे मोहम्मद की शादी बिछौरा गांव में की थी. शादी के बाद मोहम्मद पत्नी के साथ अलग रहने लगा.

छोटे बेटे के साथ रहती थी मां

महरूननिशां छोटे बेटे सोनू के साथ रहती थी. शनिवार की रात 8 बजे करीब मेहरुन्निसा का मोहम्मद की पत्नी से विवाद हो गया. नाराज होकर मेहरुन्निसा बाग में चली गई. इसी दौरान मोहम्मद घर से निकला और गाली-गलौज करते हुए मां के सिर पर तब तक ईंट मारता रहा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.

घटना के बाद आरोपी भाग गया. सूचना पर सीओ सिटी शिवांक सिंह मय फोर्स गांव पहुंचे. पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इंस्पेक्टर संजय तिवारी का कहना है कि आरोपी फरार है. उसकी तलाश के साथ घटना की जांच की जा रही है.

क्या था विवाद?

बताया जा रहा था कि खिड़की में पर्दा लगाने को लेकर बहू से विवाद होने लगा और मारपीट की नौबत आ गई तो मेहरुन्निसा नाराज होकर घर से बाहर एक बाग में चली गई. मेहरुन्निसा ने अपने पति को बुलाया और पूरी बात बताई. गुस्से में आकर बेटा बाग पहुंचा, जहां पर मां पहले से मौजूद थी. वह मां से झगड़ा करने लगा. गुस्से में आकर पास में पड़ी ईंट उठाई और अपने मां के सिर पर प्रहार करना शुरू कर दिया.

बेटा तब तक मारता रहा, जब तक मां बेहोश नहीं हो गई. मोहल्ले वालों को देख बेटा मौके से फरार हो गया. मोहल्ले के लोगों ने मेहरुन्निसा को आनन फानन मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टर ने मेहरुन्निसा को मृत घोषित कर दिया. छोटे भाई मोनू ने अपने भाई के खिलाफ मंझनपुर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.