Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

खंडवा में लॉ कॉलेज की छात्रा ने खाया सल्फास, इलाज के दौरान मौत

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक एक छात्रा ने परीक्षा में नंबर कम आने की वजह से सल्फास खाकर जान दे दी है। यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम बमनगांव में रहने वाली छात्रा अंजली पिता सुरेशसिंह राजपूत खंडवा में लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी,  इस साल परीक्षा में कम नंबर आने के कारण से मानसिक तनाव में आकर उसने अपने घर पर रखी सल्फास की गोली खा ली परिवार वाले उसे हरसूद अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से जिला अस्पताल उसको रेफर किया गया कुछ देर ईलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक छात्रा के पिता का कहना है कि अंजली पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसको वकील बनाने का सपना था, इसलिए उसे खंडवा लॉ कॉलेज में पढाई करवा रहे थे, अभी कुछ दिन से घर पर ही थी शुक्रवार को हम सभी खेत गए थे वापस लौटे तब अंजली उल्टियां कर रही थी।

अचानक से उसकी तबियत बिगड़ने लगी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, तब रास्ते में उससे पूछा कि ऐसा कदम क्यों उठाया तब उसने बताया कि उसे परीक्षा में नंबर कम मिले हैं। इसलिए जहर की गोली खा ली है। हरसूद से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल युवती का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम के विवेचना में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.