
अब नोएडा वालों को पार्किंग की समस्या से निजात मिलने वाली है. क्योंकि नोएडा में पजल पार्किंग व्यवस्था होने जा रही है. नोएडा सेक्टर 63 में शहर की पहली पजल पार्किंग बनाई जाएगी. इसके लिए परियोजना को मंजूरी भी दे दी गई है. ये पजल पार्किंग चार मंजिला होगी, जिसमें गाड़ियों को ऊपर-नीचे करने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा.
नोएडा सेक्टर 63 में शुरू होने जा रही पजल पार्किंग में 150 गाड़ियां एक साथ खड़ी की जा सकेंगी. ये एक इंडस्ट्रियल सेक्टर है, जहां कई कंपनियां हैं. लेकिन इनके लिए कोई पार्किंग व्यवस्था नहीं है. ऐसे में कंपनियों के सामने ही गाड़ियां खड़ी हुई नजर आती हैं और रोड घिरी हुई रहती है, फिर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है. ऐसे में पजल पार्किंग के बाद यहां लोगों को पार्किंग के लिए आसानी हो जाएगी. साथ ही जाम से भी राहत मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.